Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी

यह नियुक्ति स्थायी अध्यक्ष के चयन तक प्रभावी रहेगी।

CG News : विधायक संगीता सिन्हा बनीं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आदेश जारी
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में महिला कांग्रेस को लेकर बड़ा संगठनात्मक बदलाव सामने आया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को प्रदेश महिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति स्थायी अध्यक्ष के चयन तक प्रभावी रहेगी। इस फैसले को संगठन में नई ऊर्जा और रणनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले समय में महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और जमीनी पकड़ मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के इस्तीफे के बाद यह पद खाली था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire