Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका हुई खारिज

अब देवेंद्र यादव को इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।

CG News : बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका हुई खारिज
X

CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बलौदा बाजार हिंसा मामले में भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका खारिज कर दी है, जिससे उन्हें बड़ा झटका लगा है। देवेंद्र यादव, जो इस समय जेल में बंद हैं, ने मामले में जमानत के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई के बाद जस्टिस एनके व्यास ने फैसला सुरक्षित रखा था, जो अब आज जारी किया गया। हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार, 17 दिसंबर को इस मामले में हुई सुनवाई के बाद जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा गया था।

CG News : सुनवाई के दौरान, देवेंद्र यादव के वकील ने दावा किया था कि हिंसा के समय विधायक घटना स्थल पर मौजूद नहीं थे और उन्हें झूठे आरोपों में फंसाया गया है। वहीं, शासन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि देवेंद्र यादव ने अपने भाषणों के माध्यम से आंदोलनकारियों को भड़काने का काम किया था, जिसके कारण हिंसा भड़की थी। हालांकि, कोर्ट ने इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए विधायक की जमानत याचिका खारिज कर दी। अब देवेंद्र यादव को इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire