Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : विधायक और कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेडियम का किया निरीक्षण

इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत भी उनके साथ उपस्थित रहे।

CG News : विधायक और कलेक्टर ने निर्माणाधीन स्टेडियम का किया निरीक्षण
X
CG News : रामकुमार भारद्वाज, कोण्डागांव। कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी ने कनेरा रोड स्थित निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत भी उनके साथ उपस्थित रहे। यह स्टेडियम का निर्माण पिछले कई वर्षों से रुका हुआ है, जिसे अब नये सिरे से टेंडर जारी कर फिर से शुरू किया जाएगा।


CG News : यह स्टेडियम सभी प्रकार के खेलों के लिए बनाया जाएगा, जिनमें क्रिकेट, खो-खो, कबड्डी, हॉकी, फुटबॉल आदि प्रमुख होंगे। साथ ही, यहाँ रात्रिकालीन खेल भी आयोजित किए जा सकेंगे। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतू उसेंडी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire