Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : मिक्सबॉक्सिंग और सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन, महिला-पुरुष युवाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे...
पंकज दास ने जीवन में वरिष्ठजनों के संघर्ष और तपस्या से सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया।

CG News : रजनीश सिंह, मुंगेली। मुंगेली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित एक दिवसीय मिक्सबॉक्सिंग और सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार विनोद रायसागर, अध्यक्षता समाजसेवी बबलू ठाकुर और विशिष्ट अतिथि पंकज दास, प्रदेश संयोजक, सेल्फ डिफेंस ऑर्गेनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को प्रेरणादायक बनाया।
CG News : मुख्य अतिथि विनोद रायसागर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जीवन में हार-जीत से परे रहकर निरंतर प्रयास की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर कदम प्रतिस्पर्धा से भरा है और सही मार्गदर्शन हमें गुरुओं के सानिध्य में मिलता है। अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने आत्मरक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बालिकाओं को अपने आत्म-सम्मान की रक्षा के लिए मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण लेना आवश्यक है। पंकज दास ने जीवन में वरिष्ठजनों के संघर्ष और तपस्या से सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया।
CG News : इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला-पुरुष युवाओं ने मिक्सबॉक्सिंग और सेल्फ डिफेंस के विभिन्न पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षकों ने बेसिक सेल्फ डिफेंस, फाइटिंग, किक, पंच और ब्लॉक की तकनीक सिखाई। महिला प्रमुख कोच रूखमणी रानू ने आकस्मिक घटनाओं के दौरान आस-पास की सामग्रियों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने के टिप्स दिए, जो विशेष रूप से महिला सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण था।
CG News : सम्मान और आभार-
कार्यक्रम में आयोजन कमेटी द्वारा प्रशिक्षकों और प्रभारियों को मोमेंटो, साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के संचालन का जिम्मा प्रिंसिपल ऑफ मार्शल आर्ट्स, शिहान वरुण पाण्डेय ने संभाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव साहू (नवागढ़), टेकराम साहू (बेमेतरा), जितेश्वर साहू (मुंगेली), संजय वर्मा (पंडरिया) और आशुतोष लोहरा का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


