Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : लापता युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी...

वहीं घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG News : लापता युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौके पर हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी...
X

CG News : कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र से लगे ग्राम बोगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जाता है कि नशे की हालत में युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

CG News : बता दें कि ग्राम बोगर निवासी 35 वर्षीय युवक चंद्रकुमार नेताम ने आत्महत्या के इरादे से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर भानुप्रतापपुर के एसडीओपी प्रशांत पैकरा और थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख घटना स्थल पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि मृतक चंद्रकुमार नेताम कोरर थाना क्षेत्र के बैजन पूरी का निवासी था।

CG News : बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीनों से अपने भाई के पास बोगर में रह रहा था और पिछले पांच दिनों से घर से गायब था। वहीं आज रविवार को उसने अपने भाई के घर के सामने आत्महत्या कर ली। हालांकि, आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। मृतक विवाहित था और उसके दो बच्चे भी हैं। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire