Create your Account
CG News : शासकीय उचित मूल्य दुकान में लाखों रूपए का हेराफेरी, सचिव और विक्रेता गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 05 Sep, 2024
थाना घरघोड़ा क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान में बड़े पैमाने पर गबन का मामला सामने आया है।
CG News : गौरीशंकर गुप्ता, घरघोड़ा। रायगढ़ जिले के थाना घरघोड़ा क्षेत्र में शासकीय उचित मूल्य दुकान में बड़े पैमाने पर गबन का मामला सामने आया है। इस मामले में दुकान के सचिव और विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि खाद्य निरीक्षक प्राची सिन्हा ने 4 सितंबर 2024 को थाना घरघोड़ा में एक आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें बताया गया कि ग्राम पंचायत बैहामुड़ा की शासकीय उचित मूल्य दुकान में गबन हुआ है। शिकायतकर्ता संतोष कुमार राठिया की शिकायत पर 2 अगस्त 2024 को उचित मूल्य दुकान की जांच की गई थी।
CG News : जांच के दौरान श्रीमती सिन्हा ने पाया कि दुकान से 94.28 क्विंटल चावल, 15.04 क्विंटल चना, 9.25 क्विंटल शक्कर, और 22.14 क्विंटल नमक, जिसका कुल बाजार मूल्य लगभग 5,20,003.57 है, का वितरण लाभार्थियों को नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त, स्वर्गीय साधमोती के राशन कार्ड का उपयोग उनकी मृत्यु के 6 महीने बाद तक किया गया था।
CG News : इस मामले में दुकान के सचिव अशोक चौहान 52 वर्ष और विक्रेता गजानंद पटेल 43 वर्ष को आरोपित किया गया। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ धारा 316(5) बी.एन.एस. 3,7 ई.सी. एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 258/2024 दर्ज किया और आज उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया। दोनों आरोपियों ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है और जांच में शामिल साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Navya-Malik drug-case: ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक एमडीएमए केस की जांच अब एसआईटी के हवाले, ड्रग नेटवर्क और मनी ट्रेल की होगी नए सिरे से पड़ताल
- 2. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 3. MP News : YouTube बना नकली नोटों की 'पाठशाला', कृषि सेवा केंद्र से चल रहा था जाली करेंसी का कारोबार, 2 गिरफ्तार
- 4. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

