Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कब्र खुदवाने के 9 महीने बाद जिंदा लौटी नाबालिग, अपहरण और हत्या की कहानी में आया नया मोड़

पिछले साल अगस्त में चलना पदर गांव की एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी।

CG News : कब्र खुदवाने के 9 महीने बाद जिंदा लौटी नाबालिग, अपहरण और हत्या की कहानी में आया नया मोड़
X

CG News : गरियाबंद। जिले के चलना पदर गांव में एक नाबालिग लड़की के लापता होने की घटना ने नया और रहस्यमयी मोड़ ले लिया है। अगस्त 2024 में गायब हुई इस लड़की की तलाश में पुलिस ने अपहरण और हत्या की आशंका में श्मशान घाट में कब्र तक खुदवाई थी, लेकिन अब नौ महीने बाद लड़की अचानक जिंदा अपने घर लौट आई है। इस घटना ने पूरे गांव और पुलिस महकमे को हतप्रभ कर दिया है। पिछले साल अगस्त में चलना पदर गांव की एक नाबालिग लड़की अचानक लापता हो गई थी।

CG News : पुलिस ने कॉल डिटेल्स के आधार पर पड़ोस के 40 वर्षीय लालधर गौड़ को संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया। पूछताछ में गौड़ के अस्पष्ट जवाबों ने पुलिस को शक दिलाया कि लड़की की हत्या कर शव को दफना दिया गया हो। संदेही की निशानदेही पर श्मशान घाट में एक कब्र खोदी गई, जिसमें से एक कंकाल बरामद हुआ। लेकिन फॉरेंसिक जांच में कंकाल 10 साल पुराना निकला, जिससे मामला और उलझ गया। कब्र खुदवाने की इस कार्रवाई से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश फैल गया। 27 मार्च को आदिवासी विकास परिषद की नेत्री लोकेश्वरी नेताम और संजय नेताम के नेतृत्व में समाज ने देवभोग थाने का घेराव किया।

CG News : प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लालधर गौड़ को शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया, जिसमें यह दावा भी शामिल था कि पुलिस की पिटाई से गौड़ का एक पैर टूट गया। मंगलवार रात को जब यह लड़की अचानक अपने माता-पिता के पुरनापानी, कुरलापारा स्थित घर लौटी, तो परिवार और गांव वाले अवाक रह गए। प्रारंभिक पूछताछ में लड़की ने बताया कि वह इन नौ महीनों के दौरान बालोद जिले में अपने एक रिश्तेदार के घर रह रही थी।

CG News : पुलिस ने औपचारिक बयान दर्ज करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। देवभोग थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह ने बताया कि जब लड़की लापता हुई थी, तब वह नाबालिग थी, लेकिन अब वह बालिग हो चुकी है। इसलिए, उसका बयान भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 183 के तहत न्यायालय में दर्ज किया जाएगा। बयान के आधार पर यह तय होगा कि मामला अपहरण का था या लड़की ने स्वेच्छा से घर छोड़ा था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire