Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पुष्पा फिल्म का डॉयलाग बोलते हुए नाबालिग ने किया फायर, दादी समेत दो घायल...

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर लिया है।

CG News : पुष्पा फिल्म का डॉयलाग बोलते हुए नाबालिग ने किया फायर, दादी समेत दो घायल...
X

CG News : बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने परिवारिक विवाद के बीच पुष्पा फिल्म के डॉयलाग “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं ,फायर है मैं” बोलकर अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया, जिससे उसकी दादी और एक युवक घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर बंदूक को जब्त कर लिया है

CG News : सीपत थाना टीआई गोपाल सतपथी ने बताया कि 16 वर्षीय बालक और उसके चाचा के बीच परिवारिक बातों को लेकर विवाद हो रहा था, जिससे आसपास पड़ोसी व रिश्तेदारों की भीड़ लग गई थी। इस बीच गुस्से में आकर नाबालिग दौड़ते हुए अपने घर गया, जहां से भरमार बंदूक लेकर बाहर निकला, और जोर से पुष्पा फिल्म का डॉयलाग “पुष्पा को फ्लॉवर समझा क्या, फ्लॉवर नहीं, फायर है मैं” बोलते हुए जमीन पर फायर कर दिया। भरमार बंदूक की फायरिंग से निकला छर्रा जमीन से


CG News : उछलकर पास खड़ी दादी और आशीष शिकारी नामक युवक के दाएं हाथ पर लगा, जिससे दोनों घायल हो गया। फायरिंग की सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लेकर लाइसेंसी बंदूक जब्त की गई। पीड़ित आशीष की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी नबालिग के खिलाफ 110 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद टीआई ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने प्रशासन को पत्र भेजा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire