Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : अडानी पावर प्लांट में चोरी के प्रयास में नाबालिग की करंट से मौत, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश कर रही है।

CG News : अडानी पावर प्लांट में चोरी के प्रयास में नाबालिग की करंट से मौत, पुलिस जांच में जुटी
X

CG News : कोरबा। जिले में अडानी पावर प्लांट में चोरी की कोशिश के दौरान एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग पर स्थित पावर प्लांट में सोमवार सुबह 15 वर्षीय चिंतामणि बिंझवार अपने दोस्तों के साथ चोरी के इरादे से प्लांट की दीवार फांदने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह 11 केवी की बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने के कारण वह 15 फीट ऊंची दीवार से नीचे गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

CG News : घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि चिंतामणि ने पांचवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और अक्सर अपने दोस्तों के साथ समय बिताता था। सोमवार सुबह वह खेलने के बहाने घर से निकला था, लेकिन इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire