Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : मंत्री तोखन साहू का काफिला रोका, 12 छात्र गिरफ्तार, कांग्रेस ने की कार्रवाई की निंदा
- Rohit banchhor
- 12 Jul, 2025
प्रदर्शनकारी छात्रों ने काफिले को रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने 12 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।
CG News : बिलासपुर। जिले के तखतपुर में जर्जर मनियारी पुल और खराब सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर छात्रों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला भी इस चक्काजाम में फंस गया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने काफिले को रोककर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने 12 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है।
जानकारी के अनुसार, तखतपुर में बिलासपुर-जबलपुर हाईवे पर जर्जर सड़कों और मनियारी पुल की मरम्मत की मांग को लेकर छात्रों ने सड़क जाम कर दी। इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का काफिला बिलासपुर से मुंगेली की ओर जा रहा था। प्रदर्शनकारी छात्रों ने काफिले को देखते ही सड़क पर बैठकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने और काफिले को आगे बढ़ाने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे। आखिरकार, मंत्री को अपना रास्ता बदलकर जाना पड़ा।
छात्रों का आरोप है कि बिलासपुर-जबलपुर हाईवे की हालत बारिश के मौसम में बेहद खराब हो गई है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एक गैस सिलेंडर से भरी गाड़ी पलट गई थी और दोपहिया वाहनों की टक्कर की घटनाएं भी सामने आई थीं। छात्रों का कहना है कि प्रशासन से बार-बार शिकायत करने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हुई, जिसके चलते उन्हें मजबूरी में चक्काजाम करना पड़ा।
चक्काजाम के बाद तखतपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार छात्रों में बादल निर्मलकर, इंद्राज सिंह ठाकुर, विरेंद्र ताम्रकार, राजू निर्मलकर, शैलेन्द्र मानिकपुरी, करन गोस्वामी, दीनू ठाकुर, अभय क्षत्री, दीपक यादव, अमर निर्मलकर, जयदीप श्रीवास और रवि श्रीवास शामिल हैं। इनमें से कई छात्र अभी पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
कांग्रेस ने बताया दमनकारी कदम-
कांग्रेस ने इस गिरफ्तारी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए छात्रों पर दबाव बनाकर उन पर केस दर्ज कर रही है। उन्होंने इसे दमनकारी रवैया करार देते हुए कहा कि जनता जल्द ही इस अन्याय का जवाब देगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO ने शिक्षक को तत्काल किया कार्यमुक्त
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे पाएं दर्शन, देखें लाइव
- 3. UP News : योगी सरकार का फैसला, मुख्यमंत्री आवास योजना का दायरा बढ़ाया, इन जातियों को भी मिलेगा लाभ
- 4. Raipur City Crime : घर की नौकरानी लॉकर लेकर फरार, CCTV कैमरे की मदद से पकड़ाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

