Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अनोखा अंदाज, शादी समारोह में जमीन पर बैठकर सिलीं दोना-पत्तल, देखें वीडियो...

मंत्री के इस सादगी भरे और सहज व्यवहार ने समारोह में मौजूद लोगों को खासा प्रभावित किया।

CG News : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अनोखा अंदाज, शादी समारोह में जमीन पर बैठकर सिलीं दोना-पत्तल, देखें वीडियो...
X

CG News : सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने सादगी भरे अंदाज से एक बार फिर लोगों का दिल जीत लिया। सूरजपुर जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित शादी समारोहों में शामिल होकर उन्होंने न केवल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, बल्कि अपनी सादगी और आत्मीयता से सभी को प्रभावित किया।

CG News : बता दें कि जरही के राजकिशोर नगर में बिसाहू राजवाड़े के घर आयोजित शादी समारोह में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अलग ही अंदाज देखने को मिला। उन्होंने जमीन पर बैठकर दोना-पत्तल सिलने का काम किया, जो ग्रामीण परंपराओं के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। इस दौरान उन्होंने नववधू और वर को नवदांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय भविष्य की कामना की। मंत्री के इस सादगी भरे और सहज व्यवहार ने समारोह में मौजूद लोगों को खासा प्रभावित किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire