Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : खदान मजदूर संघ भिलाई शाखा बचेली ने अधिशासी निदेशक को सौंपा ज्ञापन...

ज्ञापन में रखे मांगों में 11 और 12 मई को आंदोलन के दौरान श्रमिकों की अनुपस्थिति को उपस्थिति में परिवर्तित किया जाए,

CG News : खदान मजदूर संघ भिलाई शाखा बचेली ने अधिशासी निदेशक को सौंपा ज्ञापन...
X
CG News : फकरे आलम, बचेली। खदान मजदूर संघ भिलाई शाखा बचेली ने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए परियोजना के अधिशासी निदेशक के समक्ष दो मुख्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। प्रतिनिधि मंडल ने 11 और 12 मई 2024 को हुए आंदोलन के दौरान श्रमिकों की अनुपस्थिति को सुधारकर उपस्थिति दिखाने और ठेका श्रमिकों को दशहरा एवं दीपावली से पहले बोनस राशि के भुगतान की मांग की है।

CG News : ज्ञापन में रखे मांगों में 11 और 12 मई को आंदोलन के दौरान श्रमिकों की अनुपस्थिति को उपस्थिति में परिवर्तित किया जाए, ताकि श्रमिकों को वेतन में किसी प्रकार की कटौती का सामना न करना पड़े। ठेका श्रमिकों को इस वर्ष दशहरा और दीपावली के पहले बोनस राशि का भुगतान किया जाए, जिससे श्रमिकों को आर्थिक सहायता मिल सके और वे अपने त्यौहार अच्छे से मना सकें।

CG News : इस ज्ञापन को सौंपने के दौरान खदान मजदूर संघ के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष दीप शंकर, सचिव संतोष दाश के नेतृत्व में उपाध्यक्ष सुरेश तामो, योगेश उड्रा, सुलादा साहू, संगठन सचिव तपन सरकार, कार्यकारी अध्यक्ष राजू लाल चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष अनूप गर्ग, सह सचिव अमित देवांगन और अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire