Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंसा, मलबे में दबे तीन महिलाएं, एक की मौत...
छुई मिट्टी निकालने गईं 15 महिलाओं के समूह में से तीन महिलाएं खदान धंसने से मलबे में दब गईं।

CG News : सूरजपुर। जिले के गेतरा गांव में शनिवार को एक दुखद घटना घटी, जब छुई मिट्टी निकालने गईं 15 महिलाओं के समूह में से तीन महिलाएं खदान धंसने से मलबे में दब गईं। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG News : बता दें कि घटना के दौरान 22 वर्षीय युवती फुलकुंवर खदान के अंदर मिट्टी निकाल रही थी, जबकि 36 वर्षीय पनमेश्वरी और 27 वर्षीय दलविंदर बाहर से मिट्टी निकाल रही थीं। अचानक खदान का ऊपरी हिस्सा ढह गया और तीनों महिलाएं मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पनमेश्वरी व दलविंदर को मलबे से बाहर निकालने में सफल रहे, लेकिन फुलकुंवर की जान नहीं बचाई जा सकी।
CG News : इस हादसे ने अवैध खदानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खदान के धंसने के कारणों और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जा सके।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


