Breaking News
:

CG News : लखपति दीदी दिव्या निषाद को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा...

CG News

उन्होंने समूह की महिलाओं से प्रेरणा ली और व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

CG News : रायपुर। राजनांदगांव जिले के ग्राम कुसमी की लखपति दीदी, दिव्या निषाद, 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें सम्मानित करेंगी। दिव्या निषाद के लिए यह अवसर गर्व का कारण बन गया है, क्योंकि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार मानने के बजाय अपने संघर्ष को सफलता में बदला।


CG News : बिहान ने बदल दी जिंदगी-
दिव्या निषाद ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, बिहान से जुड़ने के बाद अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव किए। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी और 2021 में कोविड-19 के कारण उनके पति की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। ऐसे कठिन समय में परिवार को संभालने के लिए उन्होंने समूह की महिलाओं से प्रेरणा ली और व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।


CG News : व्यवसाय की शुरुआत और आत्मनिर्भरता-
दिव्या निषाद ने बिहान से जुड़ने के बाद आत्मविश्वास हासिल किया और विभिन्न कौशल सीखे। बैंक सखी, बैंक मित्र, समूह के अध्यक्ष और सचिव के कार्यों को समझने के साथ-साथ उन्होंने छोटे व्यापारों की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि जय मां अम्बे स्वसहायता समूह से जुड़कर ऋण लिया और अपने व्यवसाय की शुरुआत की। अब उनकी सालाना आय 4 लाख रुपये से अधिक हो चुकी है, और वह साड़ी व बच्चों के रेडीमेड कपड़ों की दुकान के अलावा किराने की दुकान भी चला रही हैं।


CG News : सशक्त महिला, सशक्त परिवार-
दिव्या निषाद के अनुसार, बिहान योजना ने न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया, बल्कि उनके परिवार की स्थिति को भी बेहतर किया। आज वह न केवल बैंक सखी और बैंक मित्र के रूप में काम कर रही हैं, बल्कि उन्होंने अपने घर में पक्का मकान भी बना लिया है। इसके अलावा, वह सिलाई और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों से भी जुड़ी हुई हैं।


CG News : लखपति दीदी योजना की सफलता-
लखपति दीदी योजना एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ऋण और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इस योजना के तहत, महिलाएं बिना ब्याज के 5 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त कर सकती हैं, जिससे वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। श्रीमती दिव्या निषाद इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं।


CG News : राष्ट्रपति भवन का एट होम रिसेप्शन-
राजधानी दिल्ली में होने वाले इस विशेष आयोजन में देशभर से 10 लखपति दीदियों का चयन किया गया है, जिनमें श्रीमती दिव्या निषाद का नाम भी शामिल है। यह सम्मान न केवल उनके कठिन संघर्ष की पहचान है, बल्कि यह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us