Begin typing your search above and press enter to search.
CG News : नए थाना प्रभारी संजय सिंदे से उम्मीद संस्था के सदस्यों ने की मुलाकात...
आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस प्रशासन अधूरा है,

CG News : रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव। फरसगांव थाने में नये थाना प्रभारी संजय सिंदे ने पदभार ग्रहण किया है, वहीं उम्मीद समाजिक संस्था के सदस्य थाने पहुँच और नए थाना प्रभारी संजय सिंदे को गुलदस्ता देकर स्वागत किया व मुह मीठा कराया। इस अवसर पर सभी ने थाना प्रभारी संजय सिंदे से परिचय प्राप्त किया। नगर के गतिविधियों के बारे में भी चर्चा की गई, मौके पर नये थाना प्रभारी संजय सिंदे ने कहा कि क्षेत्र में प्रेम, सौहार्द्र एवं शांति के लिए पुलिस प्रशासन एवं पब्लिक में भाईचारा जरुरी है।
CG News : आम लोगों के सहयोग के बिना पुलिस प्रशासन अधूरा है, इसलिए लोग पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, पुलिस से डरें नहीं। पुलिस अपराध पर नियंत्रण एंव अपराधियों की धरपकड़ के लिए है, आम लोगों की तरह पुलिस कर्मी भी इंसान हैं। इस दौरान उम्मीद संस्था के सदस्य फिरोज मेमन, अभिषेक जायसवाल, सहित अन्य उपस्थित थे।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


