Create your Account
CG News : भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर बैठक का आयोजन, 15 अक्टूबर तक लक्ष्य पूरा करने का विश्वास...
- Rohit banchhor
- 23 Sep, 2024
विधायक मोहले ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पहले मोबाइल से ऑनलाइन सदस्यता पर ध्यान दें।
CG News : रजनीश सिंह, मुंगेली। प्रदेश भाजपा सदस्यता टोली के सदस्य एवं पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने आज अटल परिसर जिला भाजपा कार्यालय में जिले के सभी 9 मंडलों के अध्यक्षों, महासचिवों और सदस्यता अभियान के मण्डल संयोजकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में विधायक पुन्नूलाल मोहले भी उपस्थित रहे।
CG News : बैठक में 2 सितंबर से प्रारंभ सदस्यता अभियान के तहत मंडलों के बूथवार जानकारी ली गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि 2 से 23 सितंबर तक मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 21 हजार और लोरमी विधानसभा क्षेत्र में लगभग 20 हजार नए सदस्य बनाए गए हैं। नवीन मार्कण्डेय ने सभी मंडलों और जिले में प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता की संख्या को पूर्व से दोगुना करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने 15 अक्टूबर तक विधानसभा और जिले का लक्ष्य पूरा करने का विश्वास दिलाया।
CG News : विधायक मोहले ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पहले मोबाइल से ऑनलाइन सदस्यता पर ध्यान दें। इसके बाद, जिनके पास मोबाइल नहीं है, उन्हें ऑफलाइन सदस्यता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि परिवारों में एक मोबाइल होने पर भी उन सदस्यों को जोड़ा जाएगा, जिनकी संख्या अधिक है।
CG News : जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं से लक्ष्य प्राप्ति के लिए गंभीरता से प्रयास करने की बात कही। संचालन जिला सदस्यता सह प्रभारी सुनील पाठक ने किया, जबकि आभार जिला सदस्यता प्रभारी निश्चल गुप्ता ने व्यक्त किया। इस बैठक में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य कोमलगिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री गुरमीत सलूजा, उपाध्यक्ष धनीराम यादव, और अन्य मंडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: यहां होगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 2,548 पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई
- 2. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 3. Share Market Closed: शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद
- 4. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

