Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : नहाने के दौरान मेडिकल छात्र नदी में डूबा, गोताखोर ने शव बरामद किया...
बता दें कि आज सुबह करीब 10.30 बजे सभी छात्र नदी में नहा रहे थे,

CG News : सरगुजा। जिले के मेंड्रा स्थित नदी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले चार दोस्त नदी में नहाने गए थे। घटना की सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
CG News : बता दें कि आज सुबह करीब 10.30 बजे सभी छात्र नदी में नहा रहे थे, तभी मृतक ईशु चंद्राकर गहरे पानी की ओर चला गया और डूब गया। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटों की तलाश के बाद एसडीआरएफ की टीम ने नदी से ईशु चंद्राकर के शव को बरामद किया है। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले को जांच में लिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


