Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : राइस मिल में भीषण आग से लाखों का नुकसान, क्षेत्र में मचा हड़कंप...

जैसे ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

CG News : राइस मिल में भीषण आग से लाखों का नुकसान, क्षेत्र में मचा हड़कंप...
X

CG News : रायगढ़। रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में स्थित कृष्णा सॉल्वेंट राइस मिल में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें देख आसपास के लोग घबराए और तुरंत घटना की सूचना स्थानीय दमकल विभाग को दी। जैसे ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, उन्होंने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

CG News : घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, घटना स्थल पर जूटमिल पुलिस की टीम भी मौजूद है और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने का कारण अज्ञात है, लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा जांच जारी है।

CG News : राइस मिल में लगी इस भीषण आग ने इलाके के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों में चिंता की लहर पैदा कर दी है। नुकसान के आकलन के बाद मिल के मालिक और स्थानीय प्रशासन द्वारा भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जरूरी कदम उठाने की योजना बनाई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire