Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे

NH-43 पर देवगढ़ मोड़ के पास हादसा, पुलिस और स्थानीय लोगों ने बचाई जान, लंबा जाम लगा

CG News : चलती हाईवा में लगी भीषण आग, चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे
X

CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-43) पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई स्थित देवगढ़ मोड़ के पास एक हाईवा में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वाहन में सवार चालक समेत तीन लोग उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हाईवा में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए सीतापुर अस्पताल भेजा।

घटना के बाद हाईवा पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई, जिससे अंबिकापुर-रायगढ़ मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू कराया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनका उपचार जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire