Breaking News
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : खेतों में लगी भीषण आग, 400-500 एकड़ फसल जलकर हुआ खाक, किसानों का भारी नुकसान
CG News : धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरा से बड़ी खबर सामने आई है। यहां किसानों के खेतों में अचानक भीषण आग लगने से करीब 400-500 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों में हड़कंप मच गया और इलाके में चिंता का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, गांव के किसानों ने अपने खेतों में चना, राहर, सरसों, लाखड़ी और पैरा की फसल उगाई थी। अचानक तेज लपटें उठती देख किसान अपने खेतों की ओर दौड़े और मोटर पंपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई थी, लेकिन खेतों में फसल होने के कारण दमकल तक आग तक पहुंचने में कठिनाई हुई। इसके बावजूद स्थानीय किसानों और मोटर पंपों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
किसानों का कहना है कि उनकी सारी मेहनत जलकर राख हो गई है, और उन्होंने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कर उचित मुआवजा देने की मांग की है। कुछ किसानों ने आगजनी के पीछे असामाजिक तत्वों की संदेहास्पद भूमिका की आशंका भी जताई है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किए जाने की तैयारी भी की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : नर्मदापुरम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, ऑनर किलिंग या सुसाइड? पुलिस जांच में जुटी
- 2. Retail Inflation February 2026: फरवरी में बढ़ गई मंहगाई, रिटेल महंगाई बढ़कर 3.21% हुई
- 3. Digital Arrest : रिटायर्ड एयरफोर्स अधिकारी को 27 दिन तक रखा ‘डिजिटल अरेस्ट’ में, सीबीआई बन ठगे 2.52 करोड़, दिल्ली से 4 गिरफ्तार
- 4. Crime News : बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

