Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : प्रेमिका की हत्या कर फरार शादीशुदा प्रेमी ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव...

चारामा थाना प्रभारी ने इस घटना को संवेदनशील बताया और कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

CG News : प्रेमिका की हत्या कर फरार शादीशुदा प्रेमी ने लगाई फांसी, पेड़ से लटका मिला शव...
X
CG News : कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादीशुदा प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की हत्या की और फिर फरार होकर बालोद जिले के रानीतराई गांव में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक की पहचान दीपचंद देवांगन के रूप में हुई है।


CG News : बता दें कि घटना की शुरुआत सोमवार को चारामा के वार्ड क्रमांक 6 में हुई, जब दीपचंद देवांगन के घर में लिपिका देवांगन नामक युवती का शव मिला। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद से दीपचंद फरार था। दीपचंद के पिता रामचंद्र देवांगन ने सबसे पहले अपने बेटे के कमरे में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिसके बाद दीपचंद की लाश मंगलवार को बालोद जिले के रानीतराई गांव के पास एक पेड़ से लटकी मिली। रानीतराई और कांकेर पुलिस ने शव की पहचान की और परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


CG News : युवती की हत्या और दीपचंद की आत्महत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस अभी यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि युवती दीपचंद के घर कैसे पहुंची और उसकी हत्या किन परिस्थितियों में हुई। घटना के बाद शरारपारा इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने रात के समय कोई असामान्य गतिविधि नहीं देखी। युवती और दीपचंद के बीच क्या विवाद हुआ, यह अभी जांच का विषय है।


CG News : चारामा थाना प्रभारी ने इस घटना को संवेदनशील बताया और कहा कि हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्या का मुख्य कारण क्या था और किन परिस्थितियों में दीपचंद ने आत्महत्या की।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire