Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : शादी के ढाई महीने बाद टूटा रिश्ता, नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

CG News : अंबिकापुर। अंबिकापुर से एक भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

CG News : शादी के ढाई महीने बाद टूटा रिश्ता, नवविवाहिता ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
X

CG News : अंबिकापुर। अंबिकापुर से एक भावुक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। मृतका की पहचान पूजा गिरी (18) के रूप में हुई है, जिसकी शादी हाल ही में मुकेश गिरी (19) से हुई थी।

बताया जा रहा है कि घटना से पहले पूजा ने अपने पति को फोन कर घर बुलाया और तबीयत खराब होने की बात कही। जब पति घर पहुंचा, तो उसने उसे गले लगाया और इसके तुरंत बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ समय तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। जब उन्होंने अंदर पहुंचने की कोशिश की, तो छप्पर तोड़कर कमरे में दाखिल हुए।

अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए पूजा ने साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire