Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : मार्केटिंग कंपनी की कर्मचारी युवती की मौत, दो अन्य अस्पताल में भर्ती

जहां इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। शेष दो युवतियों का इलाज अभी भी जारी है।

CG News : मार्केटिंग कंपनी की कर्मचारी युवती की मौत, दो अन्य अस्पताल में भर्ती
X

CG News : बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में एक निजी मार्केटिंग कंपनी में कार्यरत तीन युवतियों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक युवती की मौत हो गई। शेष दो युवतियों का इलाज अभी भी जारी है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवतियां बिलासपुर से बाहर की रहने वाली थीं और सिरगिट्टी में स्थित एक मार्केटिंग कंपनी में काम करती थीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने स्वयं दवा ली, जिसके बाद उनकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एक युवती को बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और कंपनी की भूमिका सहित सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने अस्पताल और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire