Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : माओवादियों की साजिश नाकाम, 3 नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार

ये नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट की योजना बना रहे थे।

CG News : माओवादियों की साजिश नाकाम, 3 नक्सलियों को विस्फोटक के साथ गिरफ्तार
X

CG News : सुकमा। जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। थाना चिंतागुफा क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 50वीं वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। ये नक्सली सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट की योजना बना रहे थे।

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कब्जे से एक टिफिन बम, 5 डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक वायर और पेंसिल सेल बरामद किए। यह सामान सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जवानों की सतर्कता से इस साजिश को विफल कर दिया गया।

गिरफ्तार किए गए नक्सलियों की पहचान पोड़ियाम जोगा, माड़वी मासा और पोज्जा माड़वी के रूप में हुई है। तीनों सुकमा जिले के बुर्कलंका, चिंतागुफा के निवासी हैं। इनके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire