Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : SBI के चीफ मैनेजर के घर बड़ी चोरी, सूने मकान को बनाया निशाना, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

CG News : SBI के चीफ मैनेजर के घर बड़ी चोरी, सूने मकान को बनाया निशाना, 5 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ
X

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरों ने एसबीआई के चीफ मैनेजर के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। परिवार के साथ रायपुर गए बैंक अधिकारी की गैरमौजूदगी में चोर खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुए और करीब 5 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।

घटना मानिकपुरी थाना क्षेत्र के दादर खुर्द मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, राजू मोदी एसबीआई में चीफ मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। वे शुक्रवार को जमीन की रजिस्ट्री के सिलसिले में परिवार समेत रायपुर गए थे। देर रात करीब 1 बजे जब वे वापस लौटे और घर का ताला खोला, तो अंदर का नज़ारा देख चौंक गए। सामान बिखरा पड़ा था और बेडरूम की खिड़की की रॉड टूटी हुई थी।

चोरी की आशंका होते ही उन्होंने तत्काल डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, ताकि चोरों के सुराग जुटाए जा सकें।

मानिकपुर थाना प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire