Breaking News
Create your Account
CG News : नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण: 5 हथियारबंद ईनामी नक्सली एसपी के सामने करेंगे समर्पण
- Rohit banchhor
- 26 Mar, 2026
जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
CG News : कांकेर। जिले के उइकाटोला के जंगलों से 5 हथियारबंद नक्सली आत्मसमर्पण करने निकले हैं। ये सभी नक्सली आज कांकेर एसपी कार्यालय में समर्पण करेंगे, जिससे जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।
समर्पण करने वाले नक्सलियों में ACM मंगेश, ACM गणेश उइका, ACM राजे, ACM हिड़मे उर्फ जमाली और ACM मंगति शामिल हैं। इनके पास एक SLR और दो 303 राइफल हैं। इन पांचों नक्सलियों के समर्पण के बाद कांकेर जिले के मोहला-अवन्धी संयुक्त एरिया कमेटी को नक्सल मुक्त घोषित किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कदम इलाके में शांति और सुरक्षा बहाल करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन ने समर्पण प्रक्रिया के दौरान नक्सलियों के साथ सभी आवश्यक कानूनी और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की जानकारी दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : फेसबुक दोस्ती बनी धोखा, शादी का झांसा देकर 22 महीने तक किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- 2. CG Budget Session Live: सदन में उठा धमतरी और कांकेर में अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा, धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश करेंगे गृहमंत्री, देखें लाइव
- 3. Bihar News: नीतीश कुमार ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक, पटना में सियासी हलचल तेज
- 4. Instagram End-to-End Encryption Ending: इंस्टाग्राम कर रहा ये बड़ा बदलाव, अब चैटिंग करना नहीं रहेगा सेफ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

