Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, 17 रायफल समेत भारी हथियार बरामद

मौके से 17 रायफल, रॉकेट लॉन्चर, हथियार बनाने की मशीनें और विस्फोटक निर्माण सामग्री बरामद की गई हैं।

CG News : सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री ध्वस्त, 17 रायफल समेत भारी हथियार बरामद
X

CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) की टीम ने गोमगुड़ा इलाके के घने जंगलों में छिपी नक्सलियों की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। मौके से 17 रायफल, रॉकेट लॉन्चर, हथियार बनाने की मशीनें और विस्फोटक निर्माण सामग्री बरामद की गई हैं।

यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में संचालित एंटी नक्सल ऑपरेशन का हिस्सा थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगातार चल रहे सर्च अभियानों ने नक्सलियों की रीढ़ तोड़ दी है और वे अब सुरक्षा बलों के दबाव में हैं।

खुफिया इनपुट से मिली सफलता-

3 नवंबर को प्राप्त सटीक खुफिया सूचना के आधार पर DRG टीम ने गोमगुड़ा के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों को नक्सलियों की अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री मिली, जहां से सुरक्षा बलों पर हमले के लिए हथियार तैयार किए जा रहे थे।

बरामद हथियारों की सूची-

फैक्ट्री से जब्त किए गए हथियारों और उपकरणों में BGL रॉकेट लॉन्चर – 1 नग, BGL लॉन्चर – 6 नग, 12 बोर राइफल – 6 नग, सिंगल शॉट राइफल – 3 नग, देशी कट्टा – 1 नग, BGL बैरल – 3 नग शामिल हैं। इसके अलावा हथियार निर्माण में प्रयुक्त ग्राइंडर, वेल्डिंग शील्ड, हैंड ड्रिल, टेबल वाइस, बैरल पार्ट्स, बिजली के तार, लोहे के पाइप और अन्य भारी उपकरण भी जब्त किए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire