Create your Account
CG News : छत्तीसगढ़ में महिलाओं को बड़ी राहत, जमीन-घर की रजिस्ट्री पर 50% स्टाम्प ड्यूटी छूट लागू, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित
- Rohit banchhor
- 06 May, 2026
अधिकारियों का कहना है कि यह कदम महिलाओं को संपत्ति का मालिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संपत्ति रजिस्ट्रेशन पर 50 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी छूट की अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। यह फैसला अब आधिकारिक रूप से लागू हो गया है, जिससे महिलाओं के लिए जमीन और मकान खरीदना पहले से काफी सस्ता हो जाएगा।
राजधानी रायपुर में हुई कैबिनेट बैठक में विष्णु देव साय की अध्यक्षता में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से परिवारों को संपत्ति महिलाओं के नाम पर दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी मजबूत होगी।
सरकार के अनुसार, इस योजना के लागू होने से राज्य के राजस्व पर लगभग 153 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है, लेकिन इसे एक दीर्घकालिक सामाजिक निवेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम महिलाओं को संपत्ति का मालिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगा, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा भी मजबूत होगी।

Related Posts
More News:
- 1. Us B52 Nuclear Bomber Crash: एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस पर B-52 बॉम्बर दुर्घटनाग्रस्त, 8 लोगों की मौत
- 2. Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज, 4 मिनट 10 सेकंड के वीडियो में कॉमेडी और दमदार डायलॉग्स ने मचाया धमाल
- 3. Google reCAPTCHA Verification: यूजर्स को खुद को इंसान साबित करने के लिए अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
- 4. CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पानी की बोतल खरीदकर बढ़ाया हौसला, कहा- यही है नए बीजापुर की तस्वीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

