Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 182 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

इस मामले में एक और आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

CG News : पंचायत चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 182 लीटर अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
X

CG News : गरियाबंद। पंचायत चुनाव से पूर्व जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अमलीपदर पुलिस ने ओडिशा के नवरंगपुर जिले से लगे सीमावर्ती इलाके में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में 182 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। इससे पहले भी पुलिस ने इसी इलाके से 223 लीटर अवैध शराब जब्त की थी।

CG News : बता दें कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोकेश्वर साहू और अरुण त्रिपाठी के रूप में हुई है। ये तस्कर ओडिशा से अवैध शराब लाकर सीमावर्ती इलाकों में बेचने का काम कर रहे थे। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने बिरिघाट नदी के तट पर छापेमारी की और आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आरोपी बिरिघाट नदी के तट पर शराब का बड़ा स्टॉक छिपाकर रखते थे और फिर धीरे-धीरे इसे सीमावर्ती ढाबों में सप्लाई करते थे।

CG News : पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने नदी तट पर और भी शराब छिपाकर रखी है। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए छुपाए गए स्थान से भारी मात्रा में शराब बरामद की। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में एक और आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire