Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 19 माओवादियों के शव बरामद, काकुरी पंडन्ना और वागा पोडियामी सहित कई बड़े नेता ढेर...

मारे गए नक्सलियों में कई बड़े चेहरे शामिल हैं,

CG News : कर्रेगुट्टा में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 19 माओवादियों के शव बरामद, काकुरी पंडन्ना और वागा पोडियामी सहित कई बड़े नेता ढेर...
X

CG News : जगदलपुर। जिले में कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर चल रहे सुरक्षाबलों के सबसे बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन में अब तक 19 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। इनमें 8 पुरुष और 11 महिलाएं शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों में कई बड़े चेहरे शामिल हैं, जिनमें दक्षिण जोनल कमेटी के सदस्य और गालिकोंडा एरिया कमेटी के प्रभारी काकुरी पंडन्ना जगन तथा डिवीजनल कमेटी के सदस्य और कालिमेला एरिया कमेटी के प्रभारी वागा पोडियामी रमेश की पहचान की गई है। शेष शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

CG News : बता दें कि ‘मिशन संकल्प’ के तहत 21 अप्रैल से शुरू हुआ यह ऑपरेशन कर्रेगुट्टा पहाड़ियों को माओवादियों के कब्जे से मुक्त कराने और उनके आखिरी गढ़ को ध्वस्त करने के लिए चलाया जा रहा है। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस की डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी एलीट कोबरा इकाई के लगभग 24,000 जवान शामिल हैं।

CG News : ऑपरेशन की निगरानी दिल्ली से सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के एडीजी (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire