Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 46.31 लाख कैश, हथियार और लैपटॉप बरामद

इसे नक्सली संगठन के लिए बड़ा आर्थिक और सामरिक झटका माना जा रहा है।

CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 46.31 लाख कैश, हथियार और लैपटॉप बरामद
X

CG News : गरियाबंद। सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सलियों का एक बड़ा डंप बरामद किया है। कार्रवाई में 46 लाख 31 हजार 500 रुपये नगद के साथ हथियार, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री जब्त की गई है। इसे नक्सली संगठन के लिए बड़ा आर्थिक और सामरिक झटका माना जा रहा है।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एस-30 टीम और थाना मैनपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने 28 फरवरी को ग्राम कड़ेदोरा के साप्ताहिक नामक जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। सघन तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद हुई।

बरामद सामग्री में 46,31,500 रुपये नगद, एक भरमार बंदूक, एक एलएमजी बट (स्पेयर), 33 भरमार कारतूस, एक सटका रायफल, 32 डीजल इंजन सेल, एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 नग .303 राउंड, 23 विभिन्न शॉटगन राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 13 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 10 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर सहित अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री शामिल है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire