Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : जंगलों में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने विस्फोटक डंप किया बरामद

जिससे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की माओवादी योजना विफल हो गई।

CG News : जंगलों में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने विस्फोटक डंप किया बरामद
X

CG News : सुकमा। जिले के कैंप रायगुडेम क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को अहम सफलता मिली है। 9 फरवरी 2026 को चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखा गया विस्फोटक डंप बरामद किया गया, जिससे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की माओवादी योजना विफल हो गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार संचालित एंटी-नक्सल अभियानों के तहत एफ कंपनी, क्यूएटी 223 वाहिनी सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल सुकमा की संयुक्त टीम रायगुडेम और वाटेवागु नाला के बीच जंगल क्षेत्र में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने जमीन के भीतर छुपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री का पता लगाया।

बरामद डंप में कुल 65 नग BGL सेल और 2 नग पोच शामिल हैं, जिन्हें नक्सलियों ने संभावित हमले की मंशा से छुपाकर रखा था। समय रहते डंप की बरामदगी से नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर गया और किसी भी तरह की जनहानि से बचाव हो सका।

अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सल संगठन कमजोर पड़ रहा है। सुरक्षाबलों ने एक बार फिर माओवादियों से हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने तथा ‘पूना मार्गेम पुनर्वास एवं पुनर्जीवन अभियान’ का लाभ लेने की अपील की है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire