Create your Account
CG News : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल में मिला 5 किलो का प्रेशर कुकर IED, किया निष्क्रिय
CG News : दंतेवाड़ा। बारसूर थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों की बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। ग्राम हिड़पाल के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने 5 किलो वजनी प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया, जिसे मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुबह 195वीं वाहिनी Central Reserve Police Force (CRPF) की यंग प्लाटून और बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। सुबह करीब 8:20 बजे जवानों को जंगल में एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी।
जवानों ने तुरंत सतर्कता बरतते हुए पूरे इलाके को घेर लिया और Bomb Disposal Squad को मौके पर बुलाया गया। जांच के दौरान पता चला कि वह 5 किलोग्राम का प्रेशर कुकर IED था, जिसे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाया था।
इसके बाद BDDS टीम ने विशेष तकनीकी प्रक्रिया अपनाते हुए आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। जवानों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते एक बड़ी जनहानि टल गई।
Related Posts
More News:
- 1. pm narendra modi uae visit: भारत और UAE के बीच LPG समेत 5 अहम समझौते पर साइन, अबूधाबी पहुंचने पर भारतीय प्रधानमंत्री मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत, देखें वीडियो
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ में ACB का डबल अटैक, कलेक्ट्रेट बाबू और ASI रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
- 3. DRDO ने किया कम दूरी की अग्नि-1 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण, परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम,जानें इसकी खासियत
- 4. SRH vs KKR IPL 2026 : कोलकाता ने रोका हैदराबाद का विजय रथ, 7 विकेट से जीता मैच; प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

