Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका, जंगल से माओवादियों के ऑटोमेटिक हथियारों का जखीरा बरामद

माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

CG News : नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका, जंगल से माओवादियों के ऑटोमेटिक हथियारों का जखीरा बरामद
X

CG News : गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ओडिशा सीमा से सटे ग्राम भालूडिग्गी और मेटाल की दुर्गम पहाड़ियों में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

यह ऑपरेशन जिला पुलिस बल गरियाबंद की विशेष ई-30 ऑप्स टीम द्वारा अंजाम दिया गया। पुलिस को इस हथियार डम्प की पुख्ता जानकारी जनवरी 2026 में आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ के दौरान मिली थी। पूछताछ में सामने आया कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) की ओडिशा राज्य कमेटी ने सीमा से लगे पहाड़ी इलाकों में हथियार और गोला-बारूद छिपाकर रखा था।

सूचना के आधार पर 06 फरवरी 2026 को पुलिस टीम को सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। करीब 36 घंटे तक चले सघन अभियान के बाद टीम ने 06 अलग-अलग ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

बरामद सामग्री में 02 इंसास राइफल, 01 .303 राइफल, 02 बारह बोर हथियार, 01 देशी कट्टा, 01 सुरका (देशी बीजीएल लॉन्चर), 02 सिंगल शॉट हथियार, 127 जिंदा कारतूस, 08 मैगजीन, 22 बीजीएल सेल, इलेक्ट्रिक वायर और हथियार बनाने व मरम्मत में इस्तेमाल होने वाले कई तकनीकी उपकरण शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार यह टेक्निकल हथियार टीम माओवादी संगठन के मारे गए केंद्रीय कमेटी सदस्यों चलपति, मनोज और गणेश उईके की निगरानी में काम कर रही थी, जो आईईडी निर्माण और ऑटोमेटिक हथियारों की मरम्मत में संलग्न थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में अब तक नक्सलियों से कुल 57 हथियार, 300 कारतूस और बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की जा चुकी है। इस सफलता को क्षेत्र में स्थायी शांति और सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम बताया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire