Create your Account
CG News : साड़ी खरीदी विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
- Rohit banchhor
- 02 Jul, 2026
अर्चना राणा सेठ को मिली आईसीडीएस समेत अहम शाखाओं की कमान, अभय देवांगन महिला सशक्तिकरण शाखा में स्थानांतरित
CG News : रायपुर। मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। संचालनालय, इंद्रावती भवन से गुरुवार को जारी आदेश के तहत विभिन्न शाखाओं में अधिकारियों और कर्मचारियों का नया कार्य विभाजन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
नए आदेश में विभाग ने कई महत्वपूर्ण शाखाओं की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी है। अपर संचालक अर्चना राणा सेठ को सबसे अहम आईसीडीएस (एकीकृत बाल विकास सेवा) शाखा का प्रभार दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें मिशन वात्सल्य, स्थापना एवं न्यायालयीन प्रकरण तथा प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क शाखाओं की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आईसीडीएस शाखा में उप संचालक अभय कुमार देवांगन को हटाकर युवानंद खुंटे और रजनीश कोरे को नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहायक संचालक के रूप में समीर सोरभ और सनमान असरोरी की नियुक्ति की गई है। शाखा में कई पर्यवेक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भी नई पदस्थापना की गई है।
विभागीय फेरबदल के तहत अभय कुमार देवांगन को अब महिला सशक्तिकरण शाखा में भेजा गया है। इस शाखा की कमान संयुक्त संचालक सी.एस. लाल के पास रहेगी, जबकि आनंद प्रकाश कश्यप को उप संचालक बनाया गया है। सहायक संचालक के रूप में ममता भगत और शिवकुमार सोनी अपनी सेवाएं देंगे।
इसके अलावा मिशन वात्सल्य, स्थापना/न्यायालयीन प्रकरण तथा प्रशिक्षण एवं जनसंपर्क शाखाओं में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की नई तैनाती की गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियों का निर्वहन तत्काल प्रभाव से करना होगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 2. MP News : उफनते पुल को पार करना पड़ा भारी, तेज बहाव में बही बोलेरो, शराब कंपनी के कर्मचारी की मौत
- 3. UP News : दीवार ढहने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत, दुकान से लौटते समय हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम
- 4. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

