Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर हुई बड़ी कार्रवाई, 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को जारी किया शो-कॉज नोटिस...

निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

CG News : चुनाव प्रशिक्षण में अनुपस्थिति पर हुई बड़ी कार्रवाई, 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को जारी किया शो-कॉज नोटिस...
X

CG News : रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आगामी नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर 25 जनवरी को आयोजित मतदान दल प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले 42 अधिकारियों और कर्मचारियों को जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने शो-कॉज नोटिस जारी किया है।

CG News : गौरेला, पेंड्रा और मरवाही स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में ये अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनमें सहायक ग्रेड, उप अभियंता, प्रधान पाठक और श्रम निरीक्षक जैसे विभिन्न पदों के कर्मचारी शामिल हैं। जिला प्रशासन ने उन्हें 24 घंटे के भीतर नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है और चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

CG News : यह कार्रवाई चुनावी प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की गई है, ताकि चुनाव के संचालन में किसी प्रकार की चूक न हो।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire