Create your Account
CG News : अफीम कांड में बड़ा एक्शन, BJP नेता के भाई की अवैध जमीन पर चला बुलडोजर, घर से 7 बोरी डोडा बरामद
CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध अफीम खेती मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की गिरफ्तारी के बाद अब उनके परिवार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर भी शिकंजा कसना शुरू हो गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने विनायक ताम्रकार के छोटे भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया।
जानकारी के अनुसार, जांच में सामने आया कि बृजेश ताम्रकार द्वारा संचालित सीमेंट पोल बनाने की फैक्ट्री भी अवैध कब्जे की जमीन पर चल रही थी। प्रशासन ने पहले इस जमीन का निरीक्षण किया था, जिसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की।
इधर, दुर्ग पुलिस ने अफीम खेती मामले में आरोपी भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के घर पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस को उनके घर से सात बोरी डोडा, करीब 2 किलोग्राम खसखस और अफीम में चीरा लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष उपकरण मिले हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने विनायक ताम्रकार के साथ मनीष ठाकुर और विकास बिश्नोई से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामग्री अफीम की खेती और उससे जुड़े अवैध कारोबार के अहम सबूत माने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रशासन ने उनके और उनके परिजनों की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मध्य प्रदेश में IPS अधिकारियों को सौंपे गए विभिन्न संभागों के प्रभार, ADG राजा बाबू सिंह को मिली शहडोल की कमान
- 2. DC vs GT IPL 2026 : रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में ये टीम
- 3. Friday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. UP News : थार की बैक गियर लगने से गाड़ी लुढ़का, दबने से दादी की मौत, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मंजर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

