Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : एसआईए की बड़ी कार्रवाई, ASP आकाश राव गिरपुंजे की शहादत में शामिल नक्सली सोढ़ी गंगा गिरफ्तार...

पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

CG News : एसआईए की बड़ी कार्रवाई, ASP आकाश राव गिरपुंजे की शहादत में शामिल नक्सली सोढ़ी गंगा गिरफ्तार...
X

CG News : सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 9 जून 2025 को हुए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए कोंटा के एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे की शहादत के मामले में राज्य अन्वेषण एजेंसी (SIA) को बड़ी सफलता मिली है। इस हमले में शामिल प्रमुख नक्सली सोढ़ी गंगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

घटना 9 जून 2025 को कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर डोंडरा गांव के पास हुई थी, जब नक्सलियों ने एक जेसीबी को आग लगाने के बाद पुलिस को लुभाने के लिए प्रेशर प्म्क् बिछाया था। तलाशी अभियान पर निकली पुलिस टीम, जिसका नेतृत्व ASP आकाश राव गिरपुंजे कर रहे थे, इस विस्फोट की चपेट में आ गई। इस हमले में 42 वर्षीय ASP गिरपुंजे शहीद हो गए, जबकि SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और थाना प्रभारी सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हुए। घायल अधिकारियों को रायपुर में उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर है।

सोढ़ी गंगा ने कबूला गुनाह-

एसआईए ने कोंटा क्षेत्र से सात संदिग्धों को हिरासत में लिया था, जिनमें से सोढ़ी गंगा की पहचान इस हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक के रूप में हुई। पूछताछ में गंगा ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की और हमले में शामिल अन्य नक्सलियों के नाम भी उजागर किए। उसके पास से आंध्र प्रदेश के सिम कार्ड से लैस मोबाइल फोन बरामद हुए, जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हुए। गंगा माओवादियों की रिवॉल्यूशनरी पार्टी कमेटी (RPC) का प्रमुख था और इस हमले की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। SIA ने तकनीकी और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर इस मामले में गहन जांच शुरू की है। सोढ़ी गंगा की गिरफ्तारी के बाद अन्य संलिप्त नक्सलियों की तलाश के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire