Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, कुमुराडी जंगल से रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार और 35 किलो सुतली बम बरामद

जिसमें सीओबी मंदोडा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।

CG News : सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, कुमुराडी जंगल से रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार और 35 किलो सुतली बम बरामद
X

CG News : नारायणपुर। नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। ग्राम कुमुराडी क्षेत्र के जंगल-पहाड़ में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में हथियारों और विस्फोटकों का डंप बरामद किया गया। यह कार्रवाई विश्वसनीय सूचना के आधार पर सुनियोजित एरिया डॉमिनेशन पेट्रोलिंग के तहत की गई, जिसमें सीओबी मंदोडा, 53वीं बटालियन आईटीबीपी और जिला पुलिस बल के जवान शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन विकास गुड़िया ने बताया कि अभियान के दौरान नक्सलियों के ठिकाने से प्राइमा कॉर्ड, सेफ्टी फ्यूज, ऑरेंज फ्यूज, लगभग 35 किलोग्राम सुतली बम, 38 किलोग्राम उर्वरक पाउडर, 18 किलोग्राम इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक, 2.5 किलोग्राम चारकोल और 5 एएमएन पाउच बरामद किए गए। इसके अलावा एक इम्प्रोवाइज्ड रॉकेट लॉन्चर, 13 रॉकेट लॉन्चर सेल, 19 भारी और 11 हल्के मोर्टार सेल, दो इम्प्रोवाइज्ड बीजीएल लॉन्चर (बड़ा और छोटा), विभिन्न आकार के बीजीएल कारतूस और 70 लंबी दूरी व 55 छोटी दूरी के बीजीएल राउंड भी जब्त किए गए। साथ ही दो इम्प्रोवाइज्ड हैंड ग्रेनेड, बड़ी मात्रा में चिकित्सकीय सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिलीं।

सुरक्षाबलों का मानना है कि बरामद सामग्री किसी बड़ी वारदात की तैयारी का हिस्सा हो सकती थी। इलाके में फिलहाल सघन सर्च अभियान जारी है और नक्सल गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire