Create your Account
CG News : कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 26 नक्सली ढेर, लाखों रुपये के इनामी शामिल
- Rohit banchhor
- 14 May, 2025
इस ऑपरेशन ने नक्सलियों के लिए सुरक्षित माने जाने वाले इस दुर्गम इलाके में उनकी कमर तोड़ दी है।
CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा बलों का अब तक का सबसे बड़ा एंटी-नक्सल ऑपरेशन जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक 26 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें से कई पर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से 21 की शिनाख्त हो चुकी है, जबकि 5 की पहचान की प्रक्रिया जारी है। आज 14 मई 2025 को शाम 4 बजे बीजापुर में CRPF के डीजी और छत्तीसगढ़ के DGP प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस ऑपरेशन से जुड़े बड़े खुलासे कर सकते हैं। इस ऑपरेशन ने नक्सलियों के लिए सुरक्षित माने जाने वाले इस दुर्गम इलाके में उनकी कमर तोड़ दी है।
CG News : ऑपरेशन का विवरण-
कर्रेगुट्टा पहाड़ी, जो बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित है, लंबे समय से नक्सलियों का गढ़ माना जाता रहा है। घने जंगल और दुर्गम पहाड़ों के कारण यह क्षेत्र नक्सलियों के लिए सुरक्षित ठिकाना था। 22 अप्रैल 2025 से शुरू हुए इस ऑपरेशन में CRPF, DRG, STF, कोबरा, और तेलंगाना की ग्रेहाउंड्स फोर्स के हजारों जवान शामिल हैं। ऑपरेशन में नक्सलियों के बंकर नष्ट किए गए, और भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक, और अन्य सामग्री बरामद की गई है। 24 अप्रैल को तीन महिला नक्सलियों के शव बरामद हुए, और 5 मई को एक अन्य महिला नक्सली मारी गई।
CG News : मारे गए प्रमुख नक्सली-
मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में से 21 की पहचान हो चुकी है, जिनमें कई बड़े इनामी नक्सली शामिल हैं, इनमें से कई नक्सली PLGA बटालियन नंबर 1 और दक्षिण बस्तर डिवीजन के महत्वपूर्ण सदस्य थे। मारे गए नक्सलियों में तीन पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
1. डोडी सन्नी (37, सुकमा): PLGA बटालियन नंबर 1 की सदस्य, इनाम 8 लाख रुपये।
2. बाड़से हुंगी (18, बीजापुर): PLGA बटालियन नंबर 1 की सदस्य, इनाम 8 लाख रुपये।
3. सोढ़ी हड़मे (28, सुकमा): PLGA बटालियन नंबर 1 की सदस्य, इनाम 8 लाख रुपये।
4. मड़कम हिड़मा (27, बीजापुर): पार्टी सदस्य।
5. माड़वी जोगा (22, बीजापुर): पार्टी सदस्य।
6. जोगा हेमला (31, सुकमा): पार्टी सदस्य।
7. दुग्गा वेका उर्फ सोमा (24, बीजापुर): पार्टी सदस्य।
8. मोटूमड़ुमा (18, बीजापुर): पार्टी सदस्य।
9. भीमा माड़वी (23, बीजापुर): ACM, दक्षिण बस्तर डिवीजन।
10. सादरपल्ली चंदू (23, सुकमा): पार्टी सदस्य/डॉक्टर टीम।
11. सन्नी करटम (22, बीजापुर): प्लाटून नंबर 10 की सदस्य।
12. मंजूला कारम (36, बीजापुर): PLGA बटालियन नंबर 1 PPCM।
13. राधा ताती (25, बीजापुर): ACM।
14. सोढ़ी मंगली (27, सुकमा): पार्टी सदस्य।
15. रामे मड़कम (25, सुकमा): पार्टी सदस्य।
16. सोमड़ी तामो (18, बीजापुर): पार्टी सदस्य।
17. कुंजाम भीमे (20, बीजापुर): पार्टी सदस्य।
18. नरसिंह राव (35, बीजापुर): PPCM।
19. लखमू पोयामी (25, बीजापुर): पार्टी सदस्य।
20. सोढ़ी लक्ष्मण (24, बीजापुर): ACM।
21. पूनेम पोदिया (30, बीजापुर): ACM, TSS कम्युनिकेशन इंचार्ज।
Related Posts
More News:
- 1. Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी : गौरी स्प्रैट संग करेंगे रजिस्टर्ड मैरिज! जानें पूरा प्लान
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून का नया दौर, अगले 48 घंटे भारी, कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट
- 3. CG News : जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी, मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े
- 4. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

