Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : कोयलीबेड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, SLR राइफल बरामद

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक नक्सली को मार गिराया।

CG News : कोयलीबेड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, SLR राइफल बरामद
X

CG News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर और पानीडोबीर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया, जबकि सुरक्षाबलों ने मौके से एक SLR (स्ट्राइकर राइफल) बरामद की है। हालांकि, इस मुठभेड़ की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। सुरक्षा बलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है और इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

CG News : सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान एरिया डोमिनेशन के तहत इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद जवानों ने कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के पानीडोबीर जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही जवानों ने इलाके में प्रवेश किया, नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक नक्सली को मार गिराया।

CG News : मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से SLR राइफल, बड़ी मात्रा में गोलियां और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की है। इससे यह स्पष्ट होता है कि नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के कारण उनकी योजना नाकाम हो गई। मुठभेड़ की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और CRPF की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर भेज दी गई हैं। पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन जारी है, क्योंकि आशंका है कि कुछ और नक्सली आसपास के जंगलों में छिपे हो सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire