Create your Account
CG News : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक सहित 18 माओवादी गिरफ्तार...
CG News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री और प्रतिबंधित संगठन के प्रचार सामग्री के साथ 18 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई, जिसमें कोबरा बटालियन, डीआरजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम शामिल थी।

CG News : बता दें कि थाना उसूर क्षेत्र के कैम्प गुंजेपर्ती के जंगल में कोबरा 201, 204, 205, 206 और 210 की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान विस्फोटक सामग्री, प्रतिबंधित संगठन की प्रचार सामग्री और 10 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बासागुड़ा क्षेत्र के राजपेंटा के जंगल में कोबरा 210 और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री के साथ 7 माओवादियों को पकड़ा।

CG News : इसी तरह डीआरजी और थाना भैरमगढ़ की संयुक्त टीम ने भी माओवादियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विस्फोटक सामग्री के साथ 1 माओवादी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए माओवादियों से पूछताछ की जा रही है और उनके संबंधित नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। इसके साथ ही, जंगलों में छिपे अन्य माओवादियों को पकड़ने के लिए अभियान जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Saturday Horoscope: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें शनिवार का राशिफल
- 2. UP News : मुख्यमंत्री योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए स्मार्टफोन, 250 पर्यावरण अनुकूल कचरा वाहनों को दिखाई हरी झंडी
- 3. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
- 4. CG News : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में शोक का माहौल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

