Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी का पर्दाफाश, सवारी बस से 28 लाख की चांदी जब्त...

चांदी के वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 106 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर लिया

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तस्करी का पर्दाफाश, सवारी बस से 28 लाख की चांदी जब्त...
X
CG news : महासमुंद। महासमुंद पुलिस ने चांदी की तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है, जिसमें सवारी बस के जरिए भारी मात्रा में चांदी की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए 29.210 किलोग्राम चांदी जब्त की। जिसकी कीमत 28,33,370 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई सिंघोडा थाना और सायबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।


CG news : बता दें कि महासमुंद जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में, 21 अक्टूबर को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम रेहटीखोल के पास एक सवारी बस महापात्र टेªवल्स को रोका गया।


CG news : बस में बैठे संदिग्ध व्यक्ति सुखदेव ठाकुर से जब पूछताछ की गई, तो उसके पास एक बैग पाया गया। बैग की तलाशी के दौरान 23 नग कच्ची चांदी के टुकड़े बरामद हुए, जिनका कुल वजन 29.210 किलोग्राम था। व्यक्ति से चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


CG news : चांदी के वैध दस्तावेज न होने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 106 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर लिया और चांदी की सिल्ली जब्त कर ली गई। इस तस्करी का पर्दाफाश होने के बाद अब पुलिस जांच कर रही है कि यह चांदी कहां से लाई गई और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire