Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में 2 नाबालिग सहित 13 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इन आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

CG News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में 2 नाबालिग सहित 13 आरोपी गिरफ्तार
X

CG News : कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। यह पहली बार है जब जिले में नारकोटिक्स एक्ट के तहत इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तस्करों के पास से बड़ी मात्रा में गांजा भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि नाबालिगों को बाल न्याय बोर्ड के सामने प्रस्तुत किया गया है।

CG News : बता दें कि कोण्डागांव पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली क्षेत्र में गांजा की अवैध बिक्री की जा रही है। इस पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार के निर्देशन में और सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण पटेल की अगुवाई में छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप 11 तस्करों और 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया।

CG News : गिरफ्तार आरोपियों में शिबू चक्रवर्ती, सुरेश बंजारा, पवन कुमार नामदेव, लखेश्वर नेताम, कृष्णा धारगाय, कृष्णा साहू उर्फ खाडू, अमितदास उर्फ मिस्टी, रोहित कोर्राम, रौनक सोनानी, तोमेश देवांगन और सन्नी चक्रवर्ती शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire