Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की अचल संपत्तियों को किया अटैच

CG News : EOW की बड़ी कार्रवाई, निलंबित IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ की अचल संपत्तियों को किया अटैच
X

CG News : रायपुर: कोयला घोटाले में निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज कर उनकी चार करोड़ रुपये की नौ अचल संपत्तियों को अटैच कर लिया है।

CG News : EOW की बड़ी कार्रवाई

EOW ने अपराध क्रमांक 23/2024 के तहत धारा 13(1) बी और 13(2) पीसी एक्ट 1988 (यथासंशोधित 2018) के अंतर्गत समीर विश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया। जांच में पता चला कि समीर विश्नोई ने अपने और परिवार के सदस्यों तथा विभिन्न फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपये की अवैध अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर ने 17 अप्रैल 2026 को सुनवाई के बाद इन नौ अचल संपत्तियों के प्रोविजनल अटैचमेंट का आदेश जारी कर दिया। अब इन संपत्तियों की बिक्री या स्थानांतरण पर पूर्ण रोक लग गई है।

CG News : पहले ED ने भी अटैच की थी संपत्तियां

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोयला लेवी स्कैम के मामले में समीर विश्नोई की पांच अचल संपत्तियों को पहले ही अटैच कर लिया था। EOW की ताजा कार्रवाई के साथ उनकी कुल अटैच की गई संपत्तियों की संख्या बढ़ गई है।

CG News : सौम्या चौरसिया पर भी हो चुकी है कार्रवाई

EOW ने पहले भी कोयला घोटाले में शामिल अन्य आरोपी पूर्व IAS अधिकारी सौम्या चौरसिया की अवैध अचल संपत्तियों को कुर्क किया था। ब्यूरो ने अन्य आरोपी लोक सेवकों के खिलाफ भी संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही सख्त मुहिम का हिस्सा मानी जा रही है। समीर विश्नोई कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपी हैं और फिलहाल निलंबित हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire