Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News : जिंदल स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म फ्लाईएश की चपेट में आए 3 श्रमिक, 1 की मौत...

इस हादसे के बाद जिंदल स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

CG News : जिंदल स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, गर्म फ्लाईएश की चपेट में आए 3 श्रमिक, 1 की मौत...
X

CG News : रायगढ़। जिले के पतरापाली स्थित जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के एसएमएस प्लांट में शनिवार रात एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 8 बजे के आस-पास हुई, जब प्लांट में काम कर रहे तीन श्रमिकों पर अचानक गर्म फ्लाईएश गिर गया। हादसे में एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद जिंदल स्टील के प्रबंधन द्वारा घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद जिंदल स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

CG News : हादसे में मृतक श्रमिक की पहचान 45 वर्षीय अशोक कुमार केंवट के रूप में हुई, जो पिछले 15-16 वर्षों से जिंदल स्टील में ठेकेदार के अधीन फीटर का काम कर रहा था। वह हादसे के समय साइड इंजीनियर दीपक यादव और एक अन्य श्रमिक के साथ काम कर रहा था। अचानक गर्म फ्लाईएश के गिरने से अशोक गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, घायल साइड इंजीनियर दीपक यादव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह 80ः से अधिक झुलस गए हैं और उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। एक अन्य श्रमिक का इलाज जिंदल अस्पताल में जारी है।

CG News : परिजनों का आरोप-

मृतक अशोक के परिवार ने प्लांट प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक की पत्नी ललिता और भाई राजेश ने दावा किया कि प्रबंधन श्रमिकों पर 8 घंटे के बजाय 12 घंटे तक काम करने का दबाव बनाता है, जिससे श्रमिक मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करते हैं, और इस कारण हादसों की घटनाएं घटित हो रही हैं।

CG News : प्रबंधन का बयान-

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के महाप्रबंधक हेमंत वर्मा ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने मामले की विस्तृत जांच का आश्वासन दिया और कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire