Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News: GST चोरी के मामले में महावीर मोल्ड्स के प्रोपराइटर अंकित सिंह गिरफ्तार, बोगस बिलिंग से 19.65 करोड़ का ITC फ्रॉड
- Pradeep Sharma
- 21 Aug, 2025
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए महावीर मोल्ड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने टैक्स चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए महावीर मोल्ड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर अंकित सिंह को गिरफ्तार किया है। विभागीय जांच में खुलासा हुआ है कि अंकित सिंह ने 18 बोगस व्यवसायियों से फर्जी खरीदी दिखाकर वर्ष 2024-25 और 2025-26 में 19.65 करोड़ रुपये का अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) फ्रॉड किया।गिरफ्तारी के बाद अंकित सिंह को रायपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
CG News: फर्जी ITC से राजस्व को भारी नुकसान
जांच में पता चला कि अंकित सिंह ने फर्जी ITC को अन्य व्यवसायियों को पासऑन कर राज्य के राजस्व को भारी क्षति पहुंचाई। आरोपी न केवल महावीर मोल्ड्स इंडिया प्रा. लि. का डायरेक्टर है, बल्कि जय बजरंग लोहा प्रा. लि. और श्री पशुपतिनाथ लोहा एंड स्टील ट्रेडर्स प्रा. लि. का भी संचालन और प्रबंधन कर रहा था। इन फर्मों के कर दायित्व को समायोजित करने के लिए भी उसने अपात्र ITC का दावा किया।
CG News: GST विभाग का अभियान
राज्य GST विभाग द्वारा कर चोरी और धोखाधड़ी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। विभाग बोगस पंजीकरण और बिना वास्तविक सप्लाई के ITC के दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में 20 अगस्त को तीन कारोबारी कंपनियों द्वारा की गई धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। ये कंपनियां फर्जी बिलों और चालानों के जरिए ITC प्राप्त करने और इसे अन्य कारोबारियों को पास करने में शामिल थीं। राज्य GST विभाग ने कारोबारियों को चेतावनी दी है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ITC का दावा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत, 35 से ज्यादा घायल
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की प्रांतीय महासभा में गूंजी ‘प्रथम नियुक्ति से पेंशन’ की मांग, विधायक पुरंदर मिश्रा ने सरकार तक मुद्दा पहुंचाने का दिया भरोसा
- 3. Doctor Hazra Discount Offer: क्लिनिक में ‘जय श्री राम’ बोलने पर 500 रुपये स्काउंट, बंगाल के डॉक्टर का अनोखा ऑफर! तिलमिलाई TMC
- 4. BJP manifesto for Bengal elections: बंगाल में UCC, 45 दिन में सातवां वेतन, महिलाओं को 3000... अमित शाह ने जारी किया बीजेपी का मेनिफेस्टो, सोनार बांग्ला का वादा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

