Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG News : रायपुर में रोजगार का महाकुंभ, 257 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, केंद्रीय मंत्री सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

देशभर के 47 केंद्रों के साथ रायपुर भी इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा बनेगा।

CG News : रायपुर में रोजगार का महाकुंभ, 257 युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, केंद्रीय मंत्री सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
X

CG News : रायपुर। राजधानी रायपुर में 23 मई 2026 को युवाओं के लिए बड़ा अवसर सामने आने जा रहा है। राजधानी में 19वें राष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 257 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इस राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे। देशभर के 47 केंद्रों के साथ रायपुर भी इस कार्यक्रम का अहम हिस्सा बनेगा।

रोजगार मेले का आयोजन रायपुर रेल मंडल द्वारा साइंस कॉलेज के पास स्थित में किया जा रहा है। कार्यक्रम में रेलवे, डाक विभाग, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा और जैसे प्रमुख विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। देशभर में इस अभियान के तहत 51 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं, जिसमें रायपुर केंद्र की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जनजातीय मामलों के राज्य मंत्री होंगे। इस दौरान रायपुर सांसद, राज्यसभा सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नियुक्ति पत्र मिलने के तुरंत बाद चयनित युवाओं की जॉइनिंग प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऑडिटोरियम में अभ्यर्थियों के बैठने, दस्तावेज सत्यापन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire