Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG News : प्रेमिका को किया विडियो कॉल, फिर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें पूरी खबर...
पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया है,

CG News : जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के अटल आवास में आज सुबह एक युवक की फांसी के फंदे में झूलती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित है, जहां लड़का किसी लड़की के रिलेशनशिप में था। उससे बातें किया करता था, जिसे माँ ने सुना तो उसे डाँट लगाई, कि दिन रात फोन पर लगे रहते हो। इस बात से युवक खिन्न था, क्योंकि उसे डांटते उसकी प्रेमिका ने फोन पर सुन लिया था।
CG News : जिसके बाद कल रात्रि को युवक का घर जो उसी मोहल्ले के पास है, वहां न जाकर अटल आवास के एक सूने मकान में जाकर फांसी लगा लिया। पुलिस ने बताया कि सम्बंधित ने अपनी मौत का लाइव वीडियो कॉल में अपनी प्रेमिका को किया, रात 2 बजे फोन पर जब परिजनों को सूचना दी तो, तब तक युवक दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर चुका था।
CG News : पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा गया है, जहां पुलिस नाबालिग मृतक के मोबाइल को भी कब्जे में लेकर शव पंचनामा की कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि वह मामले की जांच हर पहलू से कर रही है। घटना की पुष्टि बगीचा थाना प्रभारी आर एस पैंकरा ने की है। मृतक युवक का नाम आकाश उरांव है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


