Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
CG News : पागल कुत्ते का आतंक, 48 घंटों में 8 बच्चों को काटा, 3 बच्चे गंभीर...
- Rohit banchhor
- 07 Sep, 2024
गुरुवार को बिलासपुर के देवरीखुद के वार्ड-43 स्थित सफेद खदान क्षेत्र में एक कुत्ता अचानक हिंसक हो गया।
CG News : बिलासपुर। पिछले 48 घंटों में एक पागल कुत्ते ने शहर के विभिन्न इलाकों में 8 बच्चों को काटकर खलबली मचा दी। इनमें से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
CG News : गुरुवार को बिलासपुर के देवरीखुद के वार्ड-43 स्थित सफेद खदान क्षेत्र में एक कुत्ता अचानक हिंसक हो गया। इस कुत्ते ने मोहल्ले के छोटे बच्चों को निशाना बनाते हुए उन पर हमला किया। मोहल्ले के बड़े लोगों ने जैसे-तैसे इस कुत्ते के हमलों से बचने का प्रयास किया, लेकिन छोटे बच्चे उसकी चपेट में आ गए।
CG News : कुत्ते ने एक-एक कर 6 बच्चों को बुरी तरह से काट लिया। इनमें से एक बच्चे का चेहरा और सिर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य को हाथ और पैरों में चोटें आईं। तीन बच्चों को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे।
CG News : घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने इस कुत्ते को मोहल्ले से भगाने की कोशिश की, लेकिन कुत्ता वार्ड क्रमांक-42 के सतबहनिया दाई मंदिर के पास पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह, मंदिर के पास खेल रहे एक और बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। इस घटना से परेशान मोहल्ले के लोगों ने वार्ड पार्षद लक्ष्मी यादव को सूचित किया।
CG News : पार्षद यादव ने इस गंभीर समस्या की जानकारी नगर निगम आयुक्त अमित कुमार को दी। आयुक्त कुमार ने तत्काल कुत्ते को पकड़ने के आदेश दिए। नगर निगम की टीम ने दिन के समय काफी मेहनत के बाद कुत्ते को पकड़ने में सफलता प्राप्त की और उसे सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : बीटेक डिग्रीधारी बना चोर, पलक झपकते ही उड़ा लेता था दोपहिया वाहन, 13 बाइक बरामद
- 2. CG News : दंतेवाड़ा के छिंदनार में गूंजा उत्साह : सचिन तेंदुलकर ने कहा- बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं, 100 से ज्यादा खेल मैदान बनाने का किया ऐलान, बच्चियों के साथ खेला वॉलीबॉल
- 3. Shashi Tharoor: मलप्पुरम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सुरक्षाकर्मी और चालक पर हमला, एक आरोपी हिरासत में
- 4. Kartik Vasudev murder case: कनाडा में भारतीय छात्र की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, UP के कार्तिक को कनाडा की अदालत से मिला इंसाफ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

